फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमएस कॉलेज में मूट कोर्ट प्रतियोगिता की हुई शुरुआत

Sat, 15 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस कॉलेज में शुक्रवार से दो दिवसीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सदस्य राघव लखनपाल रहे। 
विज्ञापन


कानून के छात्रों को उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता वैभव भारती, देवाशीष मुखर्जी, अविक मुखोपाध्याय और शोभित जैन ने कई जानकारियों से अवगत कराया। 

इस मौके पर बताया गया कि छात्र-छात्राओं के लिए मूट कोर्ट का आयोजन इसलिए किया जाता है, ताकि कानून का ज्ञान प्राप्त करके आम आदमी के अधिकारों का हनन होने से रोका जा सके। 

उन्होंने छात्रों से अपील की कि वह हमेशा लोगों को न्याय दिलाने का लक्ष्य रखें। लॉ की एचओडी डॉ. नीति सिन्हा ने बताया कि 70 कॉलेजों की टीम से केवल 48 टीमों का चयन मूट कोर्ट के लिए किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पहले राउंड में 48 टीमें शामिल हुईं, जबकि दूसरे में 24 रह गईं। कॉलेज के डीन टीएन प्रसाद, डॉ. शिल्पा बगाडे़, सुधाकरन एवं इंद्रजीत संतोषी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें