आईआईटी में दाखिला लेने की तैयारी में जुटे प्रतीक राज ने 10वीं कक्षा के विज्ञान संकाय में 94 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। इन दिनों वह 11वीं कक्षा में नॉन मेडिकल की पढ़ाई के साथ आईआईटी में दाखिला लेने के लिए अभी से तैयारियों में जुट गए हैं।
प्रतीक बताते हैं कि सिविल सेवाओं से वह जुड़ना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी करने पर जोर है। इंजीनियरिंग के बाद वह इस दिशा में कदम बढ़ाएंगे। वह जरूरतमंदों के लिए कुछ सुधार कदम उठाना चाहते हैं। इसका रास्ता उन्हें सिविल सेवा से होकर दिखाई देता है।
प्रतीक एसजीएम नगर के सी ब्लॉक में रहते हैं। उनके पिता पिता राजेश कुमार सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। मां सारिका गृहणी हैं। प्रतीक के अच्छे परीक्षा परिणाम से परिवार वाले बेहद खुश हैं। प्रतीक ने कंप्यूटर में 99, हिंदी में 97, सामाजिक विज्ञान में 96, गणित में 93, विज्ञान में 91 और आंग्रेजी में 87 अंक हासिल किए हैं।
अगर आप NEET और IIT-JEE परीक्षा में अच्छी रैंकिंग चाहते हैं, तो Safalta.com आपके लिए 45 दिन का ऑनलाइन ( रैंक बूस्टर ) कोर्स लाया है।
अमर उजाला के पाठकों को इस कोर्स की फीस पर 1500 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। यह छूट पहले 100 एडमिशन के लिए ही उपलब्ध है। इस मौके को अपने हाथ से जाने न दें और अभी इस कोर्स में दाखिला लें। विद्यार्थियों को आज ही आवेदन करने पर 1500 रुपये की छूट मिल रही है, इसके लिए पाठकों को RANK1500 कूपन कोड का उपयोग करना होगा।
इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए यहां विजिट करें -
https://bit.ly/2Oct8Ua