फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार बेहतर रहा आईआईटी जेईई परिणाम, अनिरूध ने हासिल की 368वीं रैंक

Mon, 13 Jun 2016 04:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अनिरुध सिंघल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी-जेईई का रिजल्ट रविवार को आ गया। इस बार नोएडा के छात्रों का रिजल्ट काफी अच्छा रहा। आईआईटी-जेईई में अनिरुध सिंघल ने ऑल इंडिया में 368वीं रैंक हासिल की है। 
विज्ञापन

अनिरुध ने 372 में से 218 अंक पाए हैं।

नोएडा के सेक्टर-40 स्थित द खेतान स्कूल के स्टूडेंट अनिरुध ने बताया कि वह पिछले 4 साल से इस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह मुकाम अपने पहले मौके में ही हासिल किया।  अब वह कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रिकल इंजीनियर से बीटेक में एडमिशन लेंगे।

अनिरुध के फेवरेट सबजेक्ट फिजिक्स और मैथ्स हैं। उसके पिता सुशील कुमार सिघल इंजीनियर हैं। मां मीनाक्षी सिंघल हाउस वाइफ हैं। वहीं उनके बड़े भाई अर्तिज सिघल भी इंजीनियर ही हैं। वहीं, कार्तिक सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर आईआईटी-जेईई एडवांस में ऑल इंडिया लेवल पर 678 रैंक हासिल की है। लेकिन उनकी मंजिल कुछ और है। इसलिए अब वह इस सीट को छोड़ देंगे। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि मेरी हमेशा रिसर्च में रुचि रही है। मैं साइंटिस्ट बनना चाहता हूं। यह एग्जाम मैने एक विकल्प के तौर पर दिया था। कार्तिक -2016 (किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना) में भी ऑल इंडिया स्तर पर 127 रैंक लाए हैं।

कार्तिक बताते हैं कि मैने केवीपीवाई की तैयारी की, आईआईटी के लिए अलग से कुछ ज्यादा तैयारी नहीं की। 11वीं तक मेरी रुचि फिजिक्स और मैथ्स में थी। कैमिस्ट्री की वजह से मेरी पर्सेंटेज कम रह जाती थी। लेकिन 11वीं के बाद मैने अपनी इस कमजोरी को समझा और कैमिस्ट्री को महत्व देना शुरु किया।

हर्ष त्यागी ने हासिल की 812 रैंक
ग्रेनो के पाई-1 में रहने वाले हर्ष त्यागी अपनी सफलता से उत्साहित हैं। उनकी पहली पसंद आईआईटी दिल्ली में रहेगी। यदि इनमें चांस नहीं बना तो आईआईटी खड़गपुर या कानपुर में जाएंगे।

हर्ष के पिता विवेक कुमार जैन ने इस सफलता के लिए 10 से 11 घंटे रोज पढ़ाई की है। मां नीलम एक स्कूल में टीचर हैं। पिछले चार सालों से फिटजी से कोचिग ले रहे हैं। यह उनका पहला अटेंप्ट था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें