पहली बार आईआईटी दिल्ली और आईआईटी मुंबई का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दो सौ उच्च शिक्षण संस्थानों की सूची में शामिल हो गया है। लंदन में बृहस्पतिवार सुबह (8 जून) पांच बजे जारी होने वाली क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के 20 उच्च शिक्षण संस्थानों ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में अपनी जगह बनायी है।
जबकि आईआईएससी बंगलूरू भी टॉप दो सौ में शामिल हैं। खास बात यह है कि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2018 में आईआईटी दिल्ली ने आईआईएससी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू) को पछाड़ा है। जबकि आईआईटी कानपुर की रैंकिंग में सुधार तो आईआईटी रुड़की की रैंकिंग में गिरावट है।
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, 2018 की रैंकिंग तैयार करने में 75015 अकेडमिक और 40,455 कर्मियों ने अपना योगदान दिया है। रैंकिंग को बनाने के दौरान 12.3 मिलियन पेपर और 75.1 मिलियन साइटेशन का विश्लेषण किया गया है।