वैश्विक महामारी कोविड-19 के बीच दुनिया के दिग्गज मैनेजमेंट की पढ़ाई करवाने वाले भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) ने शैक्षणिक सत्र 2020-2021 में मैनेजमेंट के पीजी प्रोग्राम की टयूशन में बढ़ोतरी कर दी है। सबसे अधिक टयूशन फीस में बढ़ोतरी आईआईएम लखनऊ ने की है। आईआईएम लखनऊ ने 13.40 लाख रुपये सालाना से सीधे 18.30 लाख रुपये कर दी है। इसके अलावा टयूशन फीस बढ़ोतरी करने वालों में जम्मू,अमृतसर, नागपुर, विशाखापट्नम, तिरुचिरापली, उदयपुर, काशीपुर,शिलांग,रोहतक,बंगलूरू व कोलकात्ता भी शामिल है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोविड-१९ के चलते स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय समेत सभी शिक्षण संस्थानों से महामारी के मुश्किल वक्त में किसी प्रकार की फीस न बढ़ाने का आग्रह किया था। इसी के चलते आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी काउंसिल ने २०२० सत्र में टयूशन फीस बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके अलावा एआईसीटीई ने भी अपने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कॉलेजों को टयूशन फीस न बढ़ाने को लिखा हुआ है। हालांकि सरकार के अनुरोध के बाद भी आईआईएम ने टयूशन फीस बढ़ोतरी के फैसले को लागू कर दिया है। इसमें जम्मू कश्मीर, उत्त्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा प्रदेश का आईआईएम भी शामिल है।
( फीस बढ़ोतरी सालाना लाख रुपये में)
आईआईएम सत्र 2019 -सत्र 2020
लखनऊ 13.40-18.30
कोलकात्ता 22.50-23.00
बंगलूरू 21.00-23.00
शिलांग 16.00-17.60
काशीपुर 3.65-3.75
उदयपुर 14.50-15.30
तिरुचिरापली 14.00-16.50
विशाखापट्नम 13.00-13.65
नागपुर 9.60-10.20
अमृतसर 10.50-12.00
जम्मू 8.10-8.52