देश के सभी आईआईटी के पूर्व छात्रों ने चीनी तकनीक, सॉफ्टवेयर और ऐप पर काम न करने का फैसला लिया है। आईआईटी एल्यूमनाई काउंसिल ने घोषणा की है कि वे चीनी सॉफ्टवेयर और तकनीक पर कोई काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
आईआईटी एल्यूमनाई काउंसिल के अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा है कि भारत सरकार के फैसले के साथ खड़े हैं। आत्मनिर्भर भारत और देश के लिए सभी आईआईटीयन को इसमें सहयोग देना चाहिए। वहीं, काउंसिल ने कहा है कि वे चीन द्वारा निर्मित किसी भी सॉफ्टवेयर, तकनीक, ऐप या प्रोडेक्ट पर काम नहीं करेंगे। इसकेअलावा आईआईटी के छात्रों अऔर शिक्षकों से भी इस अभियान में जुडऩे की अपील की है।