इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में एमबीए, बीएड, बीएससी नर्सिंग में दाखिले को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा (24 सितंबर) में 28 हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए देश भर में 122 सेंटर बनाए गए हैं।
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, जनवरी 2018 सत्र के तहत मैनेजमेंट प्रोग्राम, बीएससी नर्सिंग, बीएड प्रोग्राम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करवा रहा है। मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले के लिए ओपन मैट परीक्षा सुबह दस से एक बजे के बीच होगी।
जबकि बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक की परीक्षा सुबह दस से साढ़े 12 बजे तक चलेगी। वहीं, बीएड प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा सुबह दस से 12 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए हॉल टिकट विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है।