फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू: एमफिल और पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 4 मार्च को 

Mon, 22 Jan 2018 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ignou
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। 23 जनवरी से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


यह आवेदन जुलाई 2018 सत्र के लिए मांगे गए हैं। प्रवेश परीक्षा 4 मार्च को होगी। वहीं, आवेदन की अंतिम तारीख 16 फरवरी है।  इग्नू के मुताबिक, एमफिल इन सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी, ट्रांसलेशन स्ट्डीज, सोशल वर्क, कॉमर्स, कैमिस्ट्री और डिस्टेंस एजुकेशन के आवेदन मांगे गए हैं।

एमफिल इकोनॉमिक्स में आवेदन करने वालों को प्रवेश परीक्षा नहीं देना होगा। हालांकि, उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी की योग्यता मानक पर खरे उतरना होगा। 

वहीं, विवि ने पीएचडी के लिए साइकोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, सोशियोलॉजी, लाइब्रेरी एंड इंफॉरमेशन साइंस, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिसट्रेशन, हिस्ट्री, जेंडर एंड डेवलेपमेंट स्टडीज, वुमंस स्टडीज, जियोग्राफी, ट्रांसलेशन स्टडीज के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा बायो कैमिस्ट्री, फिजिक्स और लाइफ साइंस में योग्यता के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इनके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं होगी। विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें