इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) पूर्व छात्रों को अपना बिजेनस शुरू कराने के लिए भी मदद करेगा।
आईजीडीटीयूडब्ल्यू इक्यूबेशन सेंटर पूर्व छात्रों के लिए स्टार्टअप में आगे बढ़ने का मौका देगा। इसके तहत पूर्व छात्रों को अपने स्टार्टअप के लिए आइडिया विश्वविद्यालय प्रबंधन को भेजना होगा।
चयनित छात्रों के आइडिया को विश्वविद्यालय प्रबंधन स्टार्टअप में बिजनेस शुरू करने का प्लेटफार्म देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से मदद भी करेगा। छात्रों को ceoincubation@igdtuw.ac.in पर अपना स्टार्टअप आइडिया ईमेल करना होगा।