फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में 12वीं की अनन्या और 10वीं में श्रेष्ठा ने किया टॉप

Mon, 29 May 2017 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
CBSE Exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 10 वीं (आईसीएसई ) और 12 वीं (आईएससी) के नतीजे सोमवार को जारी कर दिए हैं। शहर में कई छात्रों ने इसमें लोहा मनवाया है। सेक्टर - 135 स्थित दी श्रीराम मिलेनियम स्कूल में 10 वीं की श्रेष्ठा शर्मा ने 95.4 प्रतिशत और 12 वीं में अनन्या सूद ने 94. 8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके नोएडा शहर टॉप किए हैं। अच्छे नंबर देखकर सभी छात्रों के चेहरे पर खुशी आ गई। 
विज्ञापन


सीआईएससीई बोर्ड का नोएडा में सिर्फ एक ही स्कूल है। सेक्टर - 135 स्थित द श्रीराम मिलेनियम स्कूल में 12 वीं की परीक्षा में 9 छात्र शामिल हुए। स्कूल का औसतन रिजल्ट 85. 2 प्रतिशत रहा है। 12 वीं में अनन्या सूद ने 94. 8 प्रतिशत, शौर्य अग्रवाल (कॉमर्स  ) ने 92. 8 प्रतिशत और अकुल रिशी (साइंस ) ने 92 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। यहां पर 9 में से 8 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक प्रतिशत प्राप्त किए हैं। वहीं, 10 वीं में  21 छात्रों ने परीक्षा दी। 21 में से 19 छात्रों के 80 प्रतिशत से अधिक स्कोर किया है। 

प्रिंसिपल उत्तरा सिंह ने कहा कि स्कूल का प्रतिशत पिछले साल की तुलना में अच्छा रहा है। इससे स्कूल प्रबंधक बहुत खुश हैं। सभी बच्चों का रिजल्ट शानदार रहा है। 10 वीं की टॉपर श्रेष्ठा ने बताया कि वो दिन में 6 घंटे पढ़ाई करती थी। लेकिन हमेशा मन लगाकर पढ़ाई है, ताकि अच्छे नंबर आ सकें। अब श्रेष्ठा एक कैंप के लिए विदेश जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 10 वीं की टॉपर  
1- श्रेष्ठा शर्मा  95.4 प्रतिशत
2- अक्षत अग्रवाल  94.8 प्रतिशत
3- कात्या 93.8 प्रतिशत

शहर में 12 वीं की टॉपर 
1- अनन्या सूद  94.8 कॉमर्स के साथ मनोविज्ञान की छात्र
2- शौर्य अग्रवाल 92.8 कॉमर्स
3- अकुल 92 साइंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें