द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया(आईसीएआई) में आईपीसी व फाइनल कोर्सेज में अध्ययनरत छात्र इन दिनों परीक्षा की तैयारी वेबकॉस्ट से कर रहे हैं।
आईसीएआई संस्थान ने डिजिटल की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इंटरमीडिएट व फाइनल कोर्सेज की तैयारी के लिए वेबकॉस्ट व मॉकटेस्ट की सुविधा को शुरू किया है। इस सुविधा के शुरू होने से संस्थान से जुड़े छात्र इसका लाभ ले सकते हैं।
संस्थान का मानना है कि मई में होने वाली परीक्षाओं के लिए यह सुविधा उपयोगी होगी। आईसीएआई की बोर्ड ऑफ स्टडी ने आईपीसी (इंटरमीडिएट) व फाइनल स्तर के विषयों की तैयारी कैसे की जाए इसके लिए वेबकॉस्ट व मॉकटेस्ट की सुविधा को शुरू किया है।
इस सुविधा के माध्यम से छात्रों को यह पता चलता है कि उन्हें कैसे, किस स्तर की तैयारी करनी है। इस तरह से उनका परीक्षाओं के लिए अभ्यास भी हो रहा है। संस्थान ने 20 मार्च से इस सुविधा को शुरू किया है जोकि 17 अप्रैल तक जारी रहेगी।
वेबकॉस्ट व मॉकटेस्ट में दोनों स्तर केसभी विषयों पर फोकस किया गया है। संस्थान का मानना है कि इस तरह से तैयारी से छात्रों का कॉन्सपेट भी स्पष्ट हो रहा है और उनकी विषय के प्रति समझ में भी इजाफा होगा।
वेबकॉस्ट के दौरान यदि छात्र को किसी तरह का प्रश्न पूछना है तो उसका भी समाधान हो जाएगा। दरअसल मई में आईपीसी व फाइनल स्तर की परीक्षाएं शुरु होने जा रही है। संस्थान की सोच है कि उनका विषयों को लेकर बेहतर तरीके से अभ्यास कराया जाया जिसका लाभ उन्हें परीक्षाओं में मिले।