दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी 22 मई से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो रही हो रही है। छात्रों को दाखिले की उलझन को सुलझाने के लिए डीयू ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार इसके लिए अलग से हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। यह हेल्प डेस्क पूरी दाखिला प्रक्रिया के दौरान रोजाना सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें स्टूडेंट काउंसलर्स के अलावा एक्सपर्ट भी मौजूद रहे।
डीयू के आट्र्स फैकल्टी स्थित कांफ्रेंस रूम नंबर 5 में यह हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। छात्रों को दाखिला संबंधी सभी तरह की जानकारी यहां से उपलब्ध कराई जाएगी। यही नहीं अगर छात्र को ऑनलाइन फॉर्म भरने में किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है तो उसके बारे में भी हेल्प डेस्क पर बताया जाएगा। दाखिला संबंधी अगर छात्र के मन में कोई दुविधा है तो उसे भी दूर किया जाएगा।
बताते चले कि डीयू में पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। बीते साल भी ऑनलाइन आवेदन के दौरान लोगों को काफी दिक्कतें आई थी। इस बार छात्रों को इस तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए ओपन डेज के अलावा अलग से हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है। यह डेस्क 22 मई से काम करना शुरू कर देगा। रविवार को छोड़कर रोजाना यह डेस्क काम करेगा।