निजी स्कूलों में पाठ्यक्रम की किताबों के नाम पर फर्जीवाड़ा पकड़ने के लिए बुधवार को भी औचक निरीक्षण की कार्रवाई जारी रही। हरियाणा बोर्ड के उडनदस्तों ने दूसरे दिन जिले के 24 स्कूलों का निरीक्षण किया। अटाली, छायसां, मोहना, दयालपुर, सीकरी, भनकपुर, फतेहपुर बिल्लौच, साहूपुरा के निजी स्कूलों में भारी अनियमितताएं मिलीं। इन स्कूलों पर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उडनदस्ता टीमों ने रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड मुख्यालय भेज दी है।
उडनदस्ता टीम ने संयोजक आरके मलिक के नेतृत्व में दयालपुर स्थित नालंदा सीनियर सैकेंडरी स्कूल, एचसीआर हाई स्कूल अटाली, एमवीएल हाई स्कूल अटाली, नवभारती हार्ई स्कूल, एसडी मैमोरियल स्कूल मोहना, जागृति पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के अलावा अटाली स्थित सरकारी हाई स्कूल, छायसां स्थित सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सरकारी गल्र्स हाई स्कूल, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल मोहना, गल्र्स हाई स्कूल मोहना समेत करीब 24 स्कूलो पर छापेमारी की गई।
इस दौरान स्कूल प्रबंधन से निजी प्रकाशकों की पुस्तकों से पढ़ाई कराया जाना स्वीकार किया। अधिकांश स्कूलों ने बोर्ड टीम को बताया कि हरियाणा बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ््य पुस्तकें बाजार में उपलब्ध नहीं होने के कारण निजी प्रकाशकों की किताबों से अध्ययन कराया जा रहा है।
स्कूल समझ बैठे गैर मान्यता वाली टीम
गैर मान्यता वाले स्कूलों पर विभाग की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। पाठ््य पुस्तक जांच के लिए पहुंची टीम को स्कूल प्रबंधन मान्यता की जांच करने वाली टीम समझ बैठे। जिस पर निजी स्कूल संचालक अपने क्षेत्र में बिना मान्यता के स्कूलों के नाम अंगुलियों पर गिनाने लगे। बोर्ड की टीम ने स्पष्ट करते हुए पाठ््यक्रम से जुड़ी किताबों की जांच शुरू की तो स्कूल संचालकों के पैरों तले जमीन खिसक गई। माना जा रहा है कि निजी स्कूलों में बोर्ड के दिशा-निर्देश ताक पर रख अपने मन मुताबिक निजी प्रकाशकों की किताबें बच्चों को मुहैय्या कराई जा रही हैं, जिससे निजी स्कूलों को मोटा कमीशन मिल रहा है।
प्रदेश में 20 मई तक स्कूलों की जांच लगातार जारी रहेगी। बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ््य पुस्तकों के बारे में रिपोर्ट तैयार की जाएगी। मनमानी करने वाले निजी स्कूलों को नहीं बख्शा जाएगा।-डॉ जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा बोर्ड