फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात की शिक्षा में सुधार लाएगा हरियाणा वक्फ बोर्ड

Sat, 13 May 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
students - फोटो : google
विज्ञापन
शैक्षणिक दृष्टि से सुविधाओं व संसाधनों की कमी झेल रहे मेवात की शिक्षा में सुधार लाने के लिए हरियाणा वक्फ बोड़ॱर ने कमर कस ली है। जिले में जहां बच्चियों की शिक्षा के लिए अलग से स्कूल खोला जाएगा, वहीं इंजिनियङ्क्षरग व अन्य तकनीकि शिक्षा में दाखिले के लिए कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को नूंह के पल्ला गांव में स्थित हरियाणा वक्फ बोर्ड़ के इंजिनियरिंग कालेज में आयोजित शिक्षा सेमीनार को संबोधित करते हुए हरियाणा वक्फ बोड़ॱर के चेयरमैन रहीश खान इनकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चेयरमैन का चार्ज संभालने के बाद जब उन्होंने इस कालेज का दौरा किया तो उन्हें इसे देखकर खुशी के साथ हैरानी भी हुई। 

मेवात में इतने अच्छे शिक्षण संस्थान को देखकर खुशी हुई लेकिन यहां स्टूडेंट्स की कम संख्या देखकर हैरानी हुई। जिसे देखकर उन्होंने बीडा उठाया है कि इस बार कम से कम पांच सौ स्टूडेंट्स लाईन में लग कर यहां दाखिला लेंगे।
विज्ञापन


 यहां स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ाने के लिए इस साल से ही फीस कम कर दी गई है। अब तक जहां छात्रों को यहां सालभर के लिए 70 हजार रुपये खर्च करने पडते थे। वहीं अब यह फीस घटाकर 39 हजार कर दी गई है। वहीं छात्राओं की फीस घटाकर महज 19 हजार रुपये कर दी गई है। इतना ही नहीं अच्छे अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को फीस में अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मेवात की शिक्षा में सुधार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

यहां बॉयज हास्टल बनाने की घोषणा भले ही पिछली कांग्रेस की सरकार ने की हो। लेकिन उसके लिए दस करोड की राशि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूर की है। जल्द ही यहां हरियाणा वक्फ बोर्ड की ओर से ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। हरियाणा वक्फ बोर्ड के सीईओ हनीफ कुरैशी ने कहा कि कालेज स्टूडेंट्स का रुझान बढ़ाने के लिए कुछ नए कोर्स लाए जा रहे हैं। 

यहां एमए, एमकॉम तथा बीबीए आदि कोर्स भी शुरु करने की योजना है। जो इसी सत्र से शुरु हो जाएंगे। इस मौके पर उपायुक्त मनीराम शर्मा, एसपी नाजनीन भसीन, डीईओ डा. दिनेश शास्त्री, बीईओ अब्दुल मजीद आदि सहित कालेज प्रशासन तथा जिले के सभी बीईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें