फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार हरियाणा बोर्ड ने मोबाइल ऐप पर जारी किया 10वीं का रिजल्ट

Mon, 22 May 2017 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सोमवार शाम 04.00 बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। जिसकी वजह से स्कूल प्रबंधक, छात्र और अभिभावक की उत्सुकता दिन भर बनी रही। सुबह से ही छात्र और अभिभावक रिजल्ट जानने के लिए हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट पर जा रहे थे, लेकिन हर बार 'कमिंग सून’ लिखा मिल रहा था।
विज्ञापन


पहली बार बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का रिजल्ट मोबाइल ऐप पर जारी किया गया। इसके साथ ही हरियाणा बोर्ड और अन्य वेबसाइट पर जारी किया। रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ स्कूल वाले रिजल्ट जानने में जुट गए।

सभी छात्रों ने एक-दूसरे को फोन कर रिजल्ट जाना और बधाई देते रहे। 12वीं कक्षा के रिजल्ट से सबक लेते हुए बोर्ड की ओर से स्कूलों के लॉग इन आईडी पर भी रिजल्ट जारी कर दिया गया। ऑनलाइन रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं व स्कूल प्रशासन और अभिभावक अपने बच्चों के नतीजे जानने में लगे रहे।
विज्ञापन


मोबाइल पर एसएमएस के मार्फत भी रिजल्ट जानने में मशगूल रहे। रिजल्ट के बाद सर्वर भी डाउन हो गया। इससे कई छात्रों के अंक ही नहीं दिखाएं। जिससे छात्र मायूस हुए, लेकिन दोबारा देखने पर अंक दिखा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें