आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग को केंद्र सरकार का पपेट बताया है। आप का आरोप है कि उपराज्यपाल ही गेस्ट टीचरों को स्थायी करने में अड़ंगा बने हैं। इसी कारण 17 हजार गेस्ट टीचर स्थायी नहीं हो पा रहे हैं।
आप ने उपराज्यपाल से मांग की है कि इस मामले में बिना किसी परिवर्तन के प्रस्ताव तैयार करें। उपराज्यपाल केंद्र सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं। उन्हें संवैधानिक पद पर रहते ही भाजपा की केंद्र सरकार के कठपुतली बनकर नहीं रहना चाहिए।
आप नेता आशुतोष ने कहा है कि उन्हें किसी तरह की कानूनी राय लेने का अधिकार नहीं है। बता दें कि पिछले दिनों भी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसी तरह के आरोप उपराज्यपाल पर लगाए थे। आप नेता दिलीप पांडेय ने कहा है कि भाजपा इस मामले में डर्टी पॉलिटिक्स कर रही है।