सेक्टर-15ए स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट मंगलवार को आयोजित हुई। स्कूल के प्रिंसिपल आनंद गुप्ता, शिक्षाविद अंजलि गुप्ता, सर्वजीत बक्शी, दीपिका जैन ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में उड़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके तहत साइकिलिंग, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बॉल बैलेंसिंग, रिले रेस, क्रिकेट, 100, 200 मीटर दौड़, हर्डल दौड़, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिता हुईं। विजेता टीम के खिलाड़ियों एवं शैक्षिक गतिविधियों में आगे रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
100 मीटर दौड़ में सोनू, निहाल, 200 मीटर दौड़ में आशीष, गौरव क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। रिले रेस में समर्थ, अखिल, अंकित, मयंक प्रथम, यश, शुभम, तुशांत, अक्षत मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे।
टिप्पिंग बॉल में पीयूष पहले स्थान पर, बास्केटबॉल में शुभम, केशव, शशांक, तुषार, हर्षल अरोड़ा ने स्वर्ण पदक जीता। निहाल, निवेश, शुभम, दीपक, कृष्णा, लिखित की टीम ने रजत पदक जीता। वॉलीबॉल में ऋतिक, यश, अंकित, चिराग, गौरव, आर्यन की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
टग ऑफ वार में दीपक, जय, निखिल, शिवम्, सौरभ, राहुल, अनुज, दीपक, कृष्णा, निहाल ने स्वर्ण पदक जीता। बॉल बैलेंसिंग रेस में सिमरन प्रथम, जया द्वितीय रहीं।
बीड्स एंड नीडल रेस में मनीषा प्रथम, जसप्रीत द्वितीय, स्लो साइकिलिंग में शगुन प्रथम, मानवी द्वितीय, हर्डल रेस मैं प्रांजल प्रथम, प्रिया द्वितीय, बास्केट बॉल में वंशिका, कृतिका, स्नेहा, जसकीरत, तन्नू, लीना, वंदना की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। नवम डी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।