राजधानी के सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों को वर्दी खरीदने के लिए अब पहले से दोगुणा पैसे मिलेंगे। दिल्ली सरकार ने इस निर्णय की जानकारी हाईकोर्ट को दी है। इतना ही नहीं बच्चों को राईटिंग सामाग्री के लिए पैसे पहले के समान ही मिलते रहेंगे।
न्यायमूर्ति वी.कामेश्वर राव के समक्ष दिल्ली सरकार ने पेश जवाब में कहा कि छात्रों को वर्दी खरीदने के लिए मिलने वाले रकम में इजाफा कर दिया है। सरकार ने अदालत को बताया कि कक्षा एक से 5वीं कक्षा तक के छात्रों को वर्दी के लिए अब 500 रुपये की अपेक्षा 1100 रुपये, कक्षा छह से 8वीं तक के छात्रों को 700 रुपये की अपेक्षा 1400 रुपये और कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को 900 रुपये की अपेक्षा 1500 रुपये भुगतान किया जाएगा।
सरकार के इस फैसले से राजधानी में सरकारी व नगर निगम के स्कूलं में पढने वाले 16 लाख से अधिक छात्रों को लाभ होगा। सरकार ने इस वर्ष बजट के बाद यह निर्णय लिया है।
सरकार ने यह हलफनामा कटवरिया सराय स्थित नगर निगम के स्कूल में चौथी कक्षा में पढने वाले छात्र शुभम की मां द्वारा दाखिल याचिका पर अपना पक्ष रखते हुए दाखिल र्कया है। याचिका में उन्होंने वर्दी और लेखन सामग्री मुहैया कराने का आदेश देने की मांग की थी। इस मामले में अदालत ने सरकार और तीनों नगर निगम से जवाब मांगा था।
सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2017-18 में यह राशि प्रदान की जाएगी। सरकार ने कहा कि छात्रों को यह पैसा छात्रों को उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा ताकि वे अपने पसंद की वर्दी खरीद सके।
सरकार ने यह भी बताया है कि छात्रों को टेक्स बुक की किताबे निशुल्क मुहैया करा दी जाती है और लेखन सामग्री के लिए का एक से पांच तक के बच्चों को 300 रुपये और कक्षा 6 से आठ के बच्चों को 400 रुपये तक दिए जाएंगे। इसके अलावा कक्षा आठ के बच्चों को अलग से जमैक्ट्री बाक्स के लिए 30 रुपये दिए जाएंगे।