हिमाचल के कसौली में युवाओं को घरद्वार नौकरी का चांस मिलने जा रहा है। 30 मार्च को निजी कंपनी वरटेक्स कस्टमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड काल सेंटर जाब के लिए युवाओं की तलाश में है। जिसमें सेल्स प्रोमोशन, मार्केटिंग और विपणन से संबंधित पद भरे जाएंगे।
10वीं व जमा दो पास युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा। जबकि 18 से 35 वर्ष तक के प्रतिभागियों को ही साक्षात्कार में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। रोजगार कार्यालय कसौली में एमएस वरटेक्स कस्टमर इंडिया प्राइवेट लिमटेड द्वारा काल सेंटर जाब के लिए 350 युवाओं को रोजगार देने वाली है।
इस कड़ी के तहत 30 मार्च को रोजगार कार्यालय कसौली के प्रांगण में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 वीं व जमा दो के प्रतिभागी भाग ले रहे है। जिन्हे कंपनी द्वारा 07 हजार मासिक वेतन सहित श्रम कानूनों के तहत आने वाली सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
कार्यालय अधिकारी नरेश ठाकुर ने बताया की इस भर्ती के लिये प्रार्थी की उम्र 18 से 35 के बीच होनी चाहिए। जोकि कम से कम जमा दो पासा होना अनिवार्य है। साथ ही प्रार्थी बातचीत करने में अच्छी तरह से सक्षम हो।
बताया की चयनित उम्मीदवारों को 7000 रूपए मासिक व श्रम कानूनों के तहत आने वाली सभी सुविधाए उपलब्ध होंगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार को 30 मार्च को अपने प्रमाण पत्रों के साथ उप रोजगार कसौली 10 बजे पहुंचना अनिवार्य है।