फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों ने नर्सरी दाखिले में आवेदन तिथि बढ़ाई

Tue, 21 Mar 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के सर्वोदय विद्यालयों में शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब अभिभावक 25 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तिथि 18 मार्च थी। नर्सरी के साथ अभिभावक केजी और क्लास वन के लिए भी 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली के 150 से ज्यादा सर्वोदय विद्यालयों में नर्सरी की क्लासेज शुरू कर दी गई हैं। अभिभावक आवेदन के दौरान पांच स्कूलों को प्राथमिकता के तौर पर चुन सकते हैं। लेकिन, दाखिला स्कूलों में खाली पड़ी सीटों के आधार पर ड्रॉ के जरिए तय किया जाएगा।

नर्सरी के लिए 31 मार्च तक 4 साल की उम्र वाले बच्चे ही दाखिले के लिए योग्य होंगे। इसी तरह केजी के लिए 31 मार्च तक 5 साल के बच्चे और कक्षा एक के लिए 6 साल तक के लिए बच्चों को ही दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद इसका ड्रॉ कब निकाला जाएगा, इस तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई हैै। हालांकि, शिक्षा निदेशालय के मुताबिक 3 अप्रैल तक प्राइमरी क्लासेज शुरू कर दी जाएंगी। 

अभिभावक अगर किसी भी कैटेगरी में आरक्षण का लाभ ले रहे हैं, तो उन्हें उससे संबंधित दस्तावेज दिखाने होंगे। अगर सूची आने के बाद ही सीटें खाली रहती हैं, तो वेंटिग लिस्ट वाले बच्चों को दाखिले का मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें