पंजाब यूनिवर्सिटी ने सोमवार को कई परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। पीयू की एग्जामिनेशन ब्रांच ने बीएससी (एचएस) मैथमेटिक्स पांचवां सेमेस्टर दिसंबर-2016, स्पेशल डिप्लोमा फॉर हियरिंग एंड स्पीच इंपेयर्ड मैंटली चैलेंज्ड पर्सन तीसरा सेमेस्टर, बीकॉम पांचवां सेमेस्टर दिसंबर-2016 का परिणाम घोषित किया है। बीकॉम पांचवें सेमेस्टर में 9587 स्टूडेंट्स में से 8377 पास हुए हैं।