फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहर सिंह स्टेडियम में लड़कियों का भी होगा क्रिकेट

Tue, 31 Jan 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : Tribune
विज्ञापन
लड़कियों की स्कूली नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए राजा नाहर सिंह स्टेडियम में चल रहे कैंप में सोमवार को खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने क्रिकेट कोच से गेंदबाजी एवं बैटिंग को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन


हरियाणा टीम के लिए झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, रोहतक, अंबाला से खिलाड़ियों को शामिल करना तय माना जा रहा है। कोच राजकुमार ने बताया कि जम्मू में होने वाली प्रतियोगिता के लिए 5 फरवरी तक चलने वाले कैंप में खिलाड़ियों को अलग-अलग तरह से प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है।


कैंप में शामिल खिलाड़ियों ने जिला एवं स्टेट के साथ नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कैंप में शामिल लड़कियां शहर में रहकर अभ्यास कर रही हैं। गुरुग्राम से आई आरती ने बताया कि इस बार अच्छे गेंदबाज होने के साथ बेहतरीन शॉट खेलने वाली लड़कियां भी हैं। इस बार स्कूली नेशनल का विजेता बनने की टीम को पूरी उम्मीद है, उसके अनुरूप ही खिलाड़ियों द्वारा अभ्यास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें