दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में लड़कियों को दाखिले के समय कटऑफ में एक फीसदी की छूट मिलेगी। हालांकि यह छूट बीते साल की तुलना में कम कर दी गई है। पहले यह छूट 3 फीसदी तक मिलता था। दाखिल में छूट के लिए डीयू ने 24 कॉलेजों के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। हालांकि यह छूट कॉलेज के कुछ चुनिंदा कोर्सेज पर ही मिलेगी।
डीयू में इस बार 64 में से 24 कॉलेजों ने दाखिला समिति को छूट का प्रस्ताव भेजा था। जिस पर डीयू ने मंजूरी तो दे दी, लेकिन छूट सिर्फ एक फीसदी की दी है। कॉलेजों जिन चुनिंदा कोर्सेज पर यह छूट देगा उसकी लिस्ट भी दाखिला समिति को सौंप दी है। छूट देने का मकसद कॉलेज में लड़कों और लड़कियों की संख्या को बराबर रखना है।
कॉलेजों ने चुनिंदा कोर्सेज की सूची भी तैयार कर ली है जिसमें छूट दी जाएगी। जैसे रामजस कॉलेज अपने 18 कोर्सेज में से 3 पाठ्यक्रम हिंदी ऑनर्स, संस्कृत ऑनर्स और पॉलिटिकल ऑनर्स में छूट देगा। इसी तरह दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज अपने 14 कोर्सेज में से 10 में छूट दे रहा है। अगर किसी विषय का कटऑफ 90 है तो लड़कियों को 89 अंक होने पर भी दाखिला मिल जाएगा।
ये कॉलेज दे रहें छूट
रामजस कॉलेज, राजधानी रामानुजन, शिवाजी कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज, आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव, आर्यभट्ट, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉळ्लेज मार्निंग और इवनिंग, रामलाल आनंद, पीजीडीएवी मार्निंग एवं इवनिंग, शहीद भगत सिंह कॉलेज ईवनिंग, सत्यवती कॉलेज मार्निंग एंव ईवनिंग, वेकंटेश्वर कॉलेज, जाकिर हुसैन कॉलेज।