करियर को सही दिशा देने के लिये सही समय पर सही जानकारी प्राप्त करना अतिआवश्यक है। लेकिन कई बार लोगों को जरूरी कांप्टीशन या जॉब की समय पर जानकारी नहीं प्राप्त हो पाती है। ऐसे में कई ऐप और वेबसाइट हैं जो आपको इस काम में मदद दे सकते हैं। इन ऐप द्वारा आपको हर कांप्टीशन और जॉब की आवेदन तिथि , परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी।
आईएमएस नोएडा कॉलेज की पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष रितु गर्ग ने बताया कि आज कांप्टीशन का जमाना है। हर क्षेत्र में कई तरह के नये - नये अवसर पैदा होते हैं। जिनकी जानकारी कई बार छात्रों को आसानी से नहीं मिल पाती है। लेकिन एजुकेशनल ऐप इसमें बेहद मददगार हैं।
अधिकांश छात्रों के पास आज लैपटॉप और स्मार्टफोन होते हैं। इनका बेहतर उपयोग करके करियर से जुड़ी सभी जानकारियां आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं।
जॉब्स ओपनिंग की जानकारी के लिये आप निम्न ऐप से मदद ले सकते हैं
करियर प्लस
- फोटो : SELF
1-indeedjobsearch
2-freejobalert
3-govtjobsalert
4-sarkarinaukri-freejobalert
5-naukri.comjobsearch
6-bankersadda
7-pratiyogitadarpan
8-crackingmba
इन ऐप से मिलेगी पढ़ाई में मदद
आईएएस
- फोटो : SELF
इसके साथ ही कई ऐप हैं जो आपकी पढ़ाई में भी मदद करती हैं। इनके जरिये आप अपने विषय से संबंधित जानकारियां और सामान्य ज्ञान हासिल कर सकते हैं। यदि आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ाना चाहते हैं तो निम्न ऐप आपके लिये मददगार बन सकती हैं।
1-current affairs & daily general knowledge quiz
2-current affairs gk - ssc ias ibps exam prep
3- india gk
4- gk hindi ias sc ssc offline
5- gk offline
6- civildaily
इन वेबसाइट्स पर भी डालें नजर
करियर प्लस
- फोटो : SELF
इसके साथ ही कुछ ऐसी वेबसाइटे हैं जैसे safalta.com, https://studyabroad.shiksha.com या http://www.mastersportal.eu जो आपको विभिन्न क्षेत्रों में करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराती हैं। साथ ही रोजगार समाचार, प्रतियोगी परीक्षाओं पर आधारित पत्रिकायें आदि भी छात्रों के लिये मददगार बन सकती हैं।
अमर उजाला पब्लिकेशन करेगा सहायता
छात्रों की मदद के लिये अमर उजला पब्लिकेशन हाउस द्वारा वेबसाइट, पत्र - पत्रिकाओं आदि का संचालन किया जाता है। जो कि करियर एलर्ट के लिये बेहद सहायक हैं। छात्र अमर उजाला पब्लिकेशन की 600 से अधिक पुस्तकों और safalta.com, वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे बैंक, आईएएस, पीसीएस, एसएससी, यूपी टेट, पुलिस भर्ती के लिए अमर उजाला द्वारा पुस्तकें प्रकाशित की जाती हैं।
ऑनलाइन वेबसाइटों द्वारा भी आप अमर उजाला की पुस्तकें जैसे - उत्तर प्रदेश माध्यमिक ,शिक्षा सेवा चयन बोर्ड- प्रवक्ता पीजीटी
जीव विज्ञान भर्ती परीक्षा , हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा , यूपी टेट सामाजिक अध्ययन सामाजिक विज्ञान , यूजीसी नेट जीआरएफ, एसएसी कांस्टेबल गाइड आदि घर बैठे ही आर्डर कर सकते हैं।