ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित इनोवेटिव कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत विभागाध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय और रजिस्ट्रार अंजनी झा ने की। इस मौके पर मृत्युंजय ने छात्रों के दायित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में लॉ प्रथम वर्ष की छात्रा मीनाक्षी ने कराटे का अभिनय किया। इस अवसर पर एलएलबी प्रथम वर्ष में दिलीप कुमार को मिस्टर फ्रेशर, अंचल को मिस फ्रेशर जबकि बीए-एलएलबी से इसके लिए शुभम व अरुंधती को नामित किया गया।