फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चार साल के बच्चों को मिलेगा दाखिला

Thu, 20 Apr 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
school students
विज्ञापन
सरकारी स्कूल को निजी स्कूलों के समकक्ष लाने के लिए अब दाखिला नियमों में बदलाव किए गए हैं। कक्षा पहली में दाखिला आयु सीमा को घटाकर चार साल कर दिया है। ऐसे में अब चार वर्ष का बच्चा भी सरकारी स्कूल जा सकेगा।  
विज्ञापन


तीन एवं चार साल के बच्चे का प्रवेश नर्सरी एवं प्ले स्कूल में हो जाता है। अभिभावक अच्छी शिक्षा की चाह में निजी स्कूलों का चयन कर लेते हैं। ऐसे में सरकारी स्कूल की तरफ ध्यान नहीं जा पाता। 

अब चार वर्ष के बच्चे के सरकारी स्कूल में पढ़ने से निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। जिससे सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी। इस संबंध में सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को सर्कुलर जारी हो गया है। 
विज्ञापन


जिन बच्चों का जन्म 31 मार्च 2013 से पहले का है उनका ही सरकारी स्कूलों में दाखिला होगा। 

पांच वर्ष के बजाय अब चार वर्ष से दाखिले को लेकर निर्देश जारी हो चुके हैं, लेकिन अभी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। ऑनलाइन दाखिले हो रहे हैं। पत्र प्राप्त होते ही सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-अनिता शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बल्लभगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें