दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में नुक्कड़ नाटक फेस्टिवल मुखातिब 2017 में चार नाटकों को रद कर दिया गया। शुक्रवार को शुरू होने वाले इस फेस्टिवल में राष्ट्रवाद पर आधारित सात नाटक होने थे।
बताया जा रहा है कि इनमें से चार नाटक ऐसे थे जिसकी स्क्रिप्ट को लेकर प्रशासन को आपत्ति थी। कॉलेज को इन नाटकों के आयोजित होने पर विरोध की आशंका थी। लिहाजा प्रशासन ने इन नाटकों के लिए मंजूरी नहीं दी।
कॉलेज प्रिंसिपल ने नाटक रद किए जाने की बात से इंकार किया है, उनका कहना है कि नाटक नहीं करने का निर्णय स्वयं छात्रों का था। कॉलेज में मुखातिब 2017 के लिए किरोड़ीमल कॉलेज के एक ओर दुर्घटना, दयाल सिंह कॉलेज (सांध्य) जोकिस्तान, गार्गी कॉलेज के मैं कश्मीर और आप, लेडी श्रीराम कॉलेज के एक शून्य नौ चार, मिरांडा हाउस के हादसा-पैदाइश, एसजीटीबी खालसा कॉलेज के द ट्रंप कार्ड व श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स के सवाल तो उठेगा, नाटकों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।