फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : पांच वर्षीय पत्रकारिता कोर्स के पहले सत्र का आगाज

Wed, 27 Sep 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du - फोटो : डीयू
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय पत्रकारिता कोर्स के पहले सत्र का आगाज हो गया है।  कुलपति ने मंगलवार को पहले बैच का उद्घाटन करते हुए छात्रों को ओरिएंटेशन लेक्चर दिया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारिता में नैतिक मूल्य और सच्चे होने पर बल दिया। उन्होंने इस कोर्स को लेकर प्रशासन के विजन के बारे में भी बताया।  
विज्ञापन


डीयू में पहली बार पांच वर्षीय पत्रकारिता कोर्स शुरू किया गया है। मंगलवार से इस कोर्स के लिए कक्षाओं की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर कुलपति ने नए बैच के छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जो छात्र पांच वर्षीय कोर्स के अंतर्गत दाखिला लेकर तीन साल की पढ़ाई पूरा कर कोर्स छोड़ना चाहेगा, उसे यूजी की डिग्री और तीन साल बाद जो कोर्स को छोड़ेंगे उसके आधार पर छात्र अन्य विश्वविद्यालय के चौथे वर्ष में दाखिला लेकर पीजी कर सकेगा।
  
पहले सेमेस्टर में ज्यादा, दूसरे में कम फीस
पांच वर्षीय पत्रकारिता कोर्स को शुरू करने से पहले इसकी फीस प्रति सेमेस्टर 25 हजार रुपये की घोषणा की गई थी, लेकिन अब इसे 35 हजार कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि 25 हजार रुपये केवल कोर्स फीस है। इसमें लाइब्रेरी व अन्य शुल्क नहीं जोड़ा गया था। दूसरे सेमेस्टर मेें यह फीस कम होकर 28 हजार हो जाएगी। 
विज्ञापन
  यह कोर्स 10 सेमेस्टर का है तो आगे भी ऐसी ही फीस रहेगी, इस पर अधिकारियों का कहना है कि हर साल फीस की समीक्षा की जाएगी। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि छात्रों की जेब पर वह भारी न पड़े। गौरतलब है कि सेल्फ फाइनेसिंग मोड में चलाए जाने के कारण इस कोर्स को शुरुआत में विरोध का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें