फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई परीक्षाओं की आवेदन तिथि बढ़ी, यहां देखें नया शेड्यूल

Thu, 13 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
परीक्षा
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कई भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि में फेरबदल किया है। इसमें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती, कम्बाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (10+2) एग्जामिनेशन (सीएचएसएल) और जेई 2016 शामिल हैं।
विज्ञापन


इन तीनों एग्जाम में आवेदन के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। नई तिथियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जारी सूचना के मुताबिक, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अब 19 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है। 

इसके पूर्व इसके लिए अंतिम तिथि 17 अक्तूबर निर्धारित थी। जेई 2016 के लिए अब तीन नवंबर और सीएचएसएल 2016 के लिए 11 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। 

पहले सीएचएसएल में आवेदन की अंतिम तिथि सात नवंबर तय की गई थी। बता दें कि आयोग ने पिछले 10 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक वेबसाइट के मेंटेनेंस का हवाला देते हुए वेबसाइट पर कामकाज ठप कर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें