वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर हनीफ कुरैशी आई पी एस ने मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला के छात्रों के लिए अमेरिका में उच्च शिक्षा के लिए आयोजित एक सेमिनार में बोलते हुए कहा की जो इंजीनियरिंग स्नातक से आगे भी अपनी इंजीनियरिंग की पढाई जारी रखना चहाते हैं तो संयुक्त राज्य अमेरिका एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
उन्होंने छात्रों को अमेरिका जाकर पढ़ने की पूरी प्रकिर्या को बड़े आसान तरीके से न केवल समझाया बल्कि हर संभव मदद का आश्वासन भी दिलाया।
इस सेमिनार में डॉक्टर हनीफ कुरैशी अपने साथ एक विशेषज्ञ फैज़ान खान को भी लेकर पहुचे जिन्होंने छात्रों को बड़ी बारीकी से विदेश जाने की तकनिकी को समझाया।
कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर सय्यद मेंहदी अब्बास रिज़वी ने कहा की ऐसे सेमिनार छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद होंगे और आगे चलकर मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के बच्चे अमेरिका जैसे देशों में भी अपनी पढाई करते नजर आएंगे।
उन्होंने डॉक्टर हनीफ कुरैशी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद बच्चों के बेहतर भविष्य के लिये नई-नई कोषिश करते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी गौरव अग्रवाल ने किया और कहा की आगे भी ऐसे सेमिनार आयोजित किये जायँगे ताकि छात्रों के भविष्य के लिये आगे ले जाया जा सके।