अगर हम सही मायने में स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों के लिए कुछ करना चाहते हैं तो वह है उन्हें शिक्षा प्राप्त करने का मौका दिलाना। क्योंकि शिक्षा ही वह मार्ग है जिस पर चलकर व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
यह विचार रेडक्रॉस सचिव एवं नगर-निगम के स्वच्छता सलाहकार श्याम सुंदर ने व्यक्त किए। वह सोमवार को सुखराली एंक्लेव स्थित जरूरतमंद बच्चों के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रहित विद्यालय में बोल रहे थे।
उन्होंने उपायुक्त की ओर से 80,000 रुपये की राशि की यूर्निफॉर्म सहित विभिन्न सामग्री भी बच्चों को वितरित की। रेडक्रॉस सचिव ने कहा कि यदि स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों के लिए कोई नेक काम करना है तो वह है स्कूल में उसका दाखिला करवाना क्योंकि पढ़ाई करके ही वह अपने जीवन को बना सकते हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष भगवान दास पाहुजा स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति शर्मा, मेंबर पवन सपडा व प्रबंधक शैलेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद थे।