फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन, 6 बजे जारी होगी उम्मीदवारों के नाम की सूची

Tue, 04 Sep 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
डूसू इलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन होगा। उम्मीदवार सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। छंटनी के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होगी। उम्मीदवार पांच सितंबर दोपहर 12 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।        

लगभग सभी प्रमुख संगठनों एनएसयूआई व एबीवीपी के उम्मीदवार मंगलवार को ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। डीयू प्रशासन ने आखिरी दिन होने के चलते नामांकन प्रक्रिया के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन


डीयू प्रशासन इस पर भी नजर रखेगा कि आखिरी दिन उम्मीदवार किसी भी तरह का हुड़दंग न मचाएं। इसके लिए नामांकन केंद्र पर पुलिस और डीयू सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा रहेगा।     
विज्ञापन

पोस्टर वार
आज नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को जमानत राशि का बैंक ड्राफ्ट जमा कराना होगा। मंगलवार को ही 3.15 बजे तक फॉर्म की छंटनी की जाएगी। इसके बाद शाम 6:00 बजे तक उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी जाएगी। 

 5 सितंबर को 12 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। नाम वापस लिए जाने के बाद 5 सितंबर को शाम पांच बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।

इसके बाद उम्मीदवार अधिकारिक रुप से अपना चुनाव प्रचार शुरू कर सकेंगे। हालांकि, छात्र संगठनों ने अपना प्रचार पूरी तरह से शुरू कर दिया है। प्रचार के लिए कम समय होने के कारण अवकाश के दिनों में हॉस्टल में जाकर प्रचार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि डूसू चुनाव के लिए मतदान 12 सितंबर को होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें