फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव : दो दिन शेष, छात्र संगठनों ने झोंकी ताकत

Mon, 05 Sep 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संगठन (डूसू) चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों व उनके छात्र संगठनों ने प्रचार तेज कर दिया है। प्रचार के लिए दो दिन शेष हैं। इस दौरान छात्र संगठन सभी कॉलेजों से संपर्क बना पाएं, इसके लिए उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को मीडिया से रूबरू होने के साथ उम्मीदवारों ने कॉलेज बंद होने के कारण हॉस्टल और छात्र बाहुल्य इलाकों में जाकर प्रचार किया।
विज्ञापन


डूसू चुनाव में इस बार उम्मीदवारों को महज तीन दिन का समय प्रचार के लिए मिला है। शनिवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी हुई। जिसके बाद रविवार से छात्र संगठनों के घोषित उम्मीदवारों का प्रचार शुरू हुआ। छुट्टी होने के कारण कॉलेज बंद थे तो संगठनों को छात्रों तक पहुंचने के लिए उनके ठिकाने पर दस्तक देनी पड़ी। डूसू के लिए 9 सिंतबर को मतदान होंगे।

रविवार को एनएसयूआई से लेकर एबीवीपी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट हॉस्टल और छात्र बाहुल्य इलाके मुखर्जी नगर व क्रिश्चन कॉलोनी इलाकों को लक्ष्य बनाकर प्रचार किया। अब उम्मीदवारों के पास प्रचार के लिए सोमवार व मंगलवार बचा है। संगठनों का लक्ष्य इन दो दिनों में ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों में हाजिरी लगाना है, जिससे छात्रों से वोट की अपील कर सकें।
विज्ञापन


एनएसयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित शर्मा के मुताबिक इस बार प्रचार के लिए बेहद कम समय मिला है। तीन दिनों मेें छात्रों को सभी कॉलेजों व हॉस्टल में जाना है। रविवार को छुट्टी होने के कारण छात्र बाहुल्य इलाकों में छात्रों के बीच प्रचार किया गया। प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें