फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ से होगी डीयू में बीएलएड की काउंसलिंग, छह राज्यों में हुई थी प्रवेश परीक्षा

Tue, 05 Jul 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला
विज्ञापन
दिल्ली विवि में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के बीएलएड प्रोग्राम (बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन) के लिए काउंसलिंग का दौर आठ जुलाई से शुरू होगा। जहां सामान्य वर्ग व शारीरिक रूप से अक्षम छात्रों, सिख, क्रिश्चियन छात्रों के लिए पहली काउंसलिंग आठ जुलाई को होगी वहीं, एससी,एसटी व ओबीसी के लिए काउंसलिंग का आयोजन 9 जुलाई को होगा।
विज्ञापन


छात्रों को फीस भुगतान की जानकारी काउंसलिंग के दिन ही दी जाएगी। डीयू में बीएलएड में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 जून को हुआ था। प्रवेश परीक्षा में सफल हुए छात्रों के लिए काउंसलिंग का आयोजन हो रहा है। कुल 400 सीटों के लिए देशभर से 10,823 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

डिपार्टमेंट ऑफ  एजुकेशन की ओर से  गार्गी, लेडी श्रीराम कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, मिरांडा हाउस व श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, इंस्टीट्यूट ऑफ  होम इकोनॉमिक्स, जीसस एंड मेरी व माता सुंदरी कॉलेज में उपलब्ध इस कोर्स के लिए छात्राओं का ही दाखिला होगा। 
विज्ञापन


पहली काउंसलिंग के बाद दूसरी सूची 13 जुलाई को जारी होगी जिसके लिए 18 जुलाई को काउंसलिंग का दूसरा दौर शुरू होगा। जबकि तीसरी काउंसलिंग के लिए सूची 21 जुलाई को जारी होगी और 25 जुलाई को काउंसलिंग होगी। 

काउंसलिंग के लिए छात्र को दसवीं व 12वीं, के प्रमाणपत्र, आरक्षित वर्ग के लिए छात्र के नाम पर बना हुआ जाति प्रमाणपत्र व दिव्यांग छात्रों के लिए अक्षमता प्रमाणपत्र अनिवार्य है। इसके साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटो व एडमिट कार्ड भी लेकर जाना होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें