फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू ने कॉलेजों को कट ऑफ तैयार करने का शेड्यूल भेजा, ऐसे तैयार होगी लिस्ट

Sat, 23 Jun 2018 10:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi university
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय का व्यवहारिक कट ऑफ निकालने के लिए एक-दूसरे कॉलेज की कट ऑफ देखने का नियम दूसरी, तीसरी, चौथी व पांचवीं कट ऑफ में भी लागू होगा। डीयू प्रशासन ने इसके लिए कॉलेजों को कट ऑफ तैयार करने का शेड्यूल भेजा है।

विज्ञापन


कॉलेजों को जारी निर्देशों के अनुसार, संभावित दूसरी कट ऑफ शुक्रवार तक भेजनी थी, जबकि एक-दूसरे की कट ऑफ देखकर कॉलेज फाइनल कट ऑफ 24 जून को शाम 6 बजे तक प्रशासन को भेज देंगे।

उल्लेखनीय है कि दूसरी कट ऑफ 25 जून को जारी होनी है। 22 से 24 जून के बीच कॉलेज चाहेंगे तो अपनी कट ऑफ में बदलाव भी कर सकेंगे। डीयू का कट ऑफ को व्यवहारिक बनाने का यह फॉर्मूला पहली कट ऑफ में काम आया।
विज्ञापन


कट ऑफ व्यवहारिक रहने के कारण ही इस बार कट ऑफ 98.75 फीसदी पर ही आकर रुक गई। खासकर साउथ कैंपस व आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों ने अपनी कट ऑफ तैयार करने में खासा ध्यान रखा। 

डीयू की ओर से कॉलेजों को कट ऑफ भेजने के शेड्यूल के अनुसार तीसरी कट ऑफ संभावित 27 जून को पोर्टल पर अपलोड करनी होगी, जिसके बाद 29 जून को शाम 6 बजे तक कट ऑफ फाइनल होगी। इसी प्रकार संभावित चौथी कट ऑफ लिस्ट 4 जुलाई को देनी है और इसकी अंतिम तिथि 5 जुलाई को शाम 6 बजे तक की है।

वहीं अंतिम कट ऑफ लिस्ट 10 जुलाई तक देनी है और इसकी अंतिम तिथि 11 जुलाई को शाम 6 बजे तक है। इन कट ऑफ के बाद सीटें खाली रहने पर प्रशासन तय करेगा कि आगे कट ऑफ निकालने की आवश्यकता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें