फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : ऑनलाइन होगी छात्रों की हाजिरी 

Mon, 30 Jan 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du student - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों की हाजिरी की निगरानी अब ऑनलाइन होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन छह महीने से ऐसे ही मोबाइल ऐप पर काम कर रहा था जो कि अगले महीने लांच हो सकता है। आगामी शिक्षण सत्र के बाद छात्रों की ट्रैकिंग और हाजिरी ऑनलाइन होगी। अभी तक छात्रों की हाजिरी रजिस्टर में होती है। 
विज्ञापन



मोबाइल ऐप के लांच होने के बाद शिक्षक छात्रों की हाजिरी का पता एक क्लिक से कर पाएंगे। डीयू अधिकारियों के मुताबिक इस योजना पर बीते छह महीने से काम चल रहा है। इसके लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है जो इस मोबाइल ऐप पर काम कर रही है।


डीयू प्रशासन के मुताबिक इस मोबाइल ऐप के लांच होने से छात्रों की शिकायतों से भी छुटकारा मिलेगा जिसमें वह शिक्षकों पर गलत हाजिरी रजिस्टर बनाने का आरोप लगाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें