फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : 15 अक्तूबर से करें एमबीए के लिए आवेदन 

Thu, 13 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन
डीयू में शैक्षणिक सत्र 2017-19 के लिए एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) व एमबीए (ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट) में दाखिले के लिए शनिवार (15 अक्तूबर से) से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। 
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर शाम छह बजे तक होंगे। इन कोर्से में दाखिला कैट स्कोर के आधार पर होगा। एमबीए में ऑनलाइन आवेदन डीयू की वेबसाइट www.du.ac.in से किया जा सकता है। 

आवेदन करने के लिए बैचलर डिग्री में कम से कम 50 फीसदी अंक होने जरूरी है। आरक्षित कोटे के छात्रों के लिए पात्रता मापदंड विश्वविद्यालय के नियमों के मुताबिक होगा।
विज्ञापन


एमबीए (आईबी) और एमबीए (एचआरडी) में दाखिले के लिए छात्रों को कैट पर्सेंटाइल, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और साक्षात्कार में मिले अंकों को जोड़कर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 

यदि कोई छात्र कैट की परीक्षा दे चुका है, तो उसे कैट स्कोर को जमा कराना होगा। जो छात्र इस साल कैट की परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, उन्हें अलग से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों की फीस 2000 रुपये व एससी-एसटी व पीडब्ल्यूडी वर्ग को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें