गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के अंतर्गत 16 पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार(31 अगस्त) को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है।
इन पीएचडी प्रोग्राम में 3 अक्तूबर शाम चार बजे तक आवेदन किया जा सकता है। पीएचडी में दाखिले केलिए आवेदनकर्ताओं का चयन सीईटी(कॉमन एंट्रेस टेस्ट) के माध्यम से किया जाएगा।
एमफिल, यूजीसी नेट, यूजीसी नेट(जेआरएफ), यूजीसी सीएसआईआर, व गेट कर चुके उम्मीदवारों को एंट्रेस टेस्ट से छूट होगी। अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आईपीयू विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार से शुरु हुई आवेदन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 14 अक्टूबर व 15 अक्तूबर को आयोजित होगी। आईपीयू में इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, कंप्यूटर ऐप्लीकेशन, केमिकल टेक्नॉलॉजी, सोशोलॉजी, फिजियोथैरेपी, बॉयो टेक्नॉलॉजी, फिजिक्स, लॉ एंड लीगल स्टडी, मास कम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रानिक्स, एनवॉयरमेंटल साइंस, अंग्रेजी, केमिस्ट्री, मैनेजमेंट मेडिकल साइंस व मैथमेटिक्स में आवेदन किया जा सकता है।
इन कोर्सेज में आवेदन के लिए आवेदनकर्ता को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। पीएचडी प्रोग्राम के संबंध में अधिक जानकारी आईपीयू की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।