फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: फेल छात्रों को नहीं मिली राहत, फैसला नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

Fri, 30 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के दूसरे, तीसरे वर्ष व लॉ के फेल किए गए छात्रों को अब तक राहत नहीं मिल पाई है। दरअसल, इन छात्रों को उम्मीद थी कि प्रशासन बृहस्पतिवार को उन्हें राहत देने का फैसला देगा।
विज्ञापन


लॉ फैकल्टी तो इन छात्रों को प्रमोट करने की सिफारिश विवि प्रशासन से कर चुका है। अब सोमवार तक इन छात्रों को राहत मिलने की संभावना है। उधर, दूसरी ओर राहत न मिलने पर एबीवीपी के नेतृत्व में छात्रों ने नॉर्थ कैंपस में एक बार फिर से प्रदर्शन किया। 

आर्ट्स फैकल्टी के बाहर किए गए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। दरअसल डीयू में इस बार लॉ व स्नातक के लगभग 3 हजार से अधिक छात्र फेल हुए हैं। 
विज्ञापन


ये छात्र लगातार प्रदर्शन व भूख हड़ताल करते आ रहे हैं।  लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई फैसला नहीं किया गया। ऐसे में बृहस्पतिवार को एक बार फिर से एकत्र होकर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन में एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने कहा कि छात्रों की मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए क्योंकि नवंबर में छात्रों की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।

डूसू अध्यक्ष अमित तंवर ने कहा कि लॉ फैकल्टी के भी छात्रों को भी बड़ी संख्या में फेल किया गया है। लॉ फैकल्टी की डीन ने फाइल वीसी को भेज दी है फिर भी अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। 

डीयू प्रशासन ने एक बार फिर उनसे कहा है कि जल्दी ही कोई फैसला लिया जाएगा। छात्रों ने साफ कर दिया है कि सोमवार तक राहत नहीं मिलने पर अब वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें