फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU : अधूरे सिलेबस के साथ क्लासेज खत्म

Sun, 26 Feb 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लर्निंग (एसओएल) के छात्रों ने रविवार को आर्ट्स फैकल्टी पर प्रदर्शन किया। वह बिना सिलेबस पूरा किए क्लासेज बंद करने से नाराज थे।  एसओएल के कार्यकारी निदेशक एचसी पोखरियाल ने की समस्याएं सुनीं और जल्द उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


दरअसल, एसओएल के ऑनर्स पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के छात्रों की रविवार को आखिरी कक्षा थी। छात्रों का कहना है कि  छात्रों के पाठ्यक्रम का आधा हिस्सा भी पूरा नहीं हुआ है।

प्रथम वर्ष के ऑनर्स छात्रों की कक्षाएं मात्र 13 दिनों में खत्म कर दी गई हैं। यह 20-30 दिन की कक्षाओं से भी कम है, जो एसओएल प्रशासन अपने प्रॉस्पेक्टस में छात्रों को देने की बात करता है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल हरीश गौतम के मुताबिक, छात्र बेहतर पढ़ाई के लिए रेगुलर क्लासों की मांग कर रहे हैं। एसओएल प्रशासन उसके विपरीत 20 दिन की कक्षाएं भी पूरी नहीं कर रहा है।

छात्रों ने एससी पोखरियाल के सामने अपनी सभी मांग रखी और समस्याएं बताईं। इनमें हर साल कम क्लासेज का चलना, सभी विषयों के शिक्षकों का न होना, शिक्षकों का समय पर न आना और क्लासेज में अव्यवस्था के कारण छात्रों का सिलेबस अधूरा छूट जाना प्रमुख समस्याएं हैं।  

छात्रों ने कहा है कि अगर जल्द से जल्द मांगें पूरी नहीं की गई तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। कार्यकारी निदेशक ने जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान निकालने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें