फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में अनुवाद कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उधमपुर में गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर में डोगरी संस्था जम्मू के सहयोग से एक कदम सृजन की ओर विषय पर एक सप्ताहिक अनुवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें महाकाव्य लेखक, कवि, आलोचक और एक बहुमुखी व्यक्तित्व के रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जबकि कालेज प्राचार्य प्रोफेसर डा. नूतन रेसोत्रा मुख्य और डा. उदय भानु, कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर रिसोर्स पर्सन ने विद्यार्थियों को अनुवाद के बारे विस्तृत जानकारी दी। डा. रेसोत्रा ने छात्रों से इस कार्यशाला को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी चीज का अनुवाद करते समय, यह बहुत महत्वपूर्ण है की उस भावना को बनाए रखे।

उन्होंने कहा कि हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवन में हम कुछ न कुछ अनुवाद का काम अवश्य करते हैं और इस तरह की कार्यशाला से हमें काफी मदद मिल सकती हैं। इस मौके पर कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. कमलदीप कौर ने इस मौके पर सात दिनों की चलने वाली इस कार्यशाला का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें