फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में खुली रहेगी दाखिले की खिड़की, फिर जारी होगी कटऑफ 

Thu, 18 Aug 2016 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की चाह रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। डीयू ने एक बार फिर खाली सीटों पर दाखिले के लिए अंतिम तिथि 30 अगस्त तक बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


खास बात की अब डीयू खाली सीटों पर मेरिट लिस्ट के बजाए फिर से कटऑफ जारी करेगी। बुधवार को हुई बैठक में विरोध और समर्थन के लंबी बहस के बाद यह फैसला लिया गया है। हालांकि अब खाली पड़ी सीटों पर सामान्य वर्ग के लिए बहुत कम मौके होंगे लेकिन अभी भी आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए ज्यादा मौके बचे है। 

डीयू में दूसरे मेरिट सूची के आधार पर हुए दाखिले के बाद भी करीब 5000 हजार सीटें अलग-अलग पाठ्यक्रम और कॉलेजों में बची है। कई कॉलेज के प्रिंसिपल चाहते थे कि छात्रों को खाली सीटों पर दाखिले का मौका मिलना चाहिए जबकि कई इसका विरोध भी कर रहे थे। 
विज्ञापन


मगर डीयू ने छात्रों के हित में फैसला लेते हुए एक बार फिर से मौका दिया है। इस बार कॉलेजों की ओर से कटऑफ जारी किया जाएगा।  कुल तीन कटऑफ कॉलेजों की ओर से जारी किया जाएगा। पहली कट ऑफ 20 अगस्त को आएगी। 

इसके लिए दो कार्यदिवस 20 और 22 अगस्त को दाखिले का मौका मिलेगा। इसी तरह दूसरी कटऑफ 24 अगस्त को आएगी। इसके लिए 24 और 26 अगस्त को दाखिले का मौका मिलेगा। 

आखिरी और तीसरी कटऑफ 29 अगस्त को आएगी और इसके लिए 29 और 30 अगस्त को दाखिले का मौका मिलेगा। दाखिले का समय पहले की ही तरह रहेगा। सुबह पाली के कॉलेजों में सुबह 9 से 1 बजे तक दाखिला होगा। 

सांध्यकालीन कॉलेजों में यह शाम को 4 से 7 बजे तक किया जाएगा। दो दिनों में प्रमाणपत्रों की जांच के साथ दाखिला भी हो जाएगा। तीन और कटऑफ आने के बाद अब डीयू में कुल आठ कटऑफ जारी हो जाएगा। क्योंकि पहले पांच कटऑफ जारी करने के बाद डीयू ने खाली सीटों के लिए दो बार मेरिट सूची जारी किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें