फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू दाखिला: पांच ट्रांसजेंडर ने भी किया आवेदन

Tue, 07 Jun 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2016-17 में दाखिले के लिए पांच ट्रांसजेंडर ने भी ऑनलाइन आवेदन किया है। छह दिनों से जारी इस रेस में अब तक सीटों से काफी अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी।
विज्ञापन


डीयू में सोमवार शाम छह बजे तक कुल 1,71,191 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो गए, जबकि फीस भुगतान कर फॉर्म जमा कराने वालों की संख्या 80,522 पहुंच गई है। ऐसा संभव है कि आवेदक फॉर्म में गलती कर दूसरा फॉर्म भर रहे हों, जिससे आवेदकों की संख्या बढ़ रही हो।

आवेदन करने में लड़कों के मुकाबले लड़कियां अभी आगे चल रही हैं। अब तक 41,014 लड़कियां आवेदन कर चुकी हैं, जबकि 39,505 लड़के आवेदन कर चुके हैं। कुल आवेदकों में सामान्य कैटेगरी के 56,572 आवेदकों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है, जबकि ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के तहत 9097 आवेदक फॉर्म भर चुके हैं। जहां तक एससी-एसटी श्रेणी की बात है, तो एससी श्रेणी के तहत 12,384 और एसटी श्रेणी के लिए 2067 आवेदकों ने आवेदन कर दिया है। दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) वर्ग की तीन कैटेगरी के तहत अब तक 404 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें