डीयू में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साइंस कोर्सेज में बेस्ट थ्री कोर्सेज व ह्यूमेनिटीज व कॉमर्स में बेस्ट ऑफ फोर फॉर्मूले के तहत भले ही 80-90 फीसदी अंकों हों, लेकिन कोर्स की न्यूनतम योग्यता पूरा नहीं करने पर दाखिला मुश्किल है।
कोर्सेज के लिए तय न्यूनतम योग्यता ही छात्र का दाखिला पक्का करेगी। दरअसल, हर विषय में दाखिले के लिए एक न्यूनतम योग्यता भी तय है। किसी विषय में दाखिले के लिए ही कम से कम 50-55 फीसदी अंकों की अनिवार्यता है।
हालांकि, छात्र को कट ऑफ में भी जगह बनानी होगी। वहीं राजनीति शास्त्र ऑनर्स करने के लिए बेस्ट फोर विषयों में एक विषय के रूप में लीगल स्टडी को शामिल किया जा सकता है।
डीयू में दाखिले के लिए छात्रों को कोर्सेज के लिए तय न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता को पूरा करना होगा। कॉलेजों में मैथमेटिकल साइंस के कोर्सेज मसलन कंप्यूटर साइंस में गणित में छात्र के कम से कम 60 फीसदी अंक होने ही चाहिए। वहीं बेस्ट फोर विषयों (गणित, एक भाषा और दो एकेडमिक विषयों) में कम से कम 55 फीसदी अंक होने पर ही दाखिले की सोच सकते हैं।
इसी तरह साइंस कोर्सेज में अन्य कोर्सेज में बीएससी फिजिक्स ऑनर्स (फिजिक्स, केमिस्ट्री,) इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्स्ट्रूमेनटेशन, पॉलिमर साइंस, जियोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी में दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता साइंस से जुड़े किन्हीं तीन विषयों में कम से कम 55 फीसदी अंक निर्धारित है।