फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU : प्लेसमेंट राउंड 8 फरवरी से शुरू, ये रहेगा सैलरी पैकेज

Mon, 05 Feb 2018 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में जनवरी में हुए कैंपस प्लेसमेंट राउंड की सफलता के बाद अब अगले सप्ताह कैंपस प्लेसमेंट का दो दिवसीय राउंड होने जा रहा है।

विज्ञापन


सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से प्लेसमेंट का अगला राउंड 8 फरवरी व 9 फरवरी को आयोजित होगा। इस राउंड की खास बात यह है कि इस शामिल होने वाली कंपनियां छात्रों को तीन लाख रुपये से ऊपर के सैलेरी पैकेज की पेशकश करेंगी।

इस प्लेसमेंट राउंड में अंतिम वर्ष के स्नातक छात्रों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों के मुताबिक अक्तूबर के बाद से प्लेसमेंट की रफ्तार धीमी थी। लेकिन जनवरी के अंत में हुए प्लेसमेंट के बाद से इसने रफ्तार पकड़ ली है।
विज्ञापन


बीती जनवरी में तो जेनपेक्ट कंपनी ने 149 छात्रों का नौकरी के लिए चयन कर लिया। इससे प्लेसमेंट सेल अधिकारी काफी उत्साहित हैं। अधिकारी उम्मीद करके चल रहे हैं कि एक बार फिर बड़ी संख्या में नौकरी की पेशकश होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

ये रहेगा सैलरी पैकेज

बीते राउंड में पहुंची कंपनी नेविज 8 प्राइवेट लिमिटेड एक बार 8 फरवरी को कैंपस आ रही है। यह गुरुग्राम कार्यालय केलिए बीकॉम, बीबीए, बीबीएस, बीए ऑनर्स व ईको ऑनर्स के छात्रों को नौकरी की पेशकश करेगी।

कंपनी ने सैलेरी पैकेज के लिए वार्षिक 4,50,000 सीटीसी तय किया है। इसी दिन अमेजन कंपनी लैग्वेंज एक्सपर्ट का चयन करने के लिए पहुंचेगी। यह कंपनी जर्मन, फ्रैंच, अरेबिक, इटेलियन, जापानी, चाइना भाषा के लिए छात्रों को लेगी।

यह लैंग्वेज एक्सपर्ट के लिए 5,16,000 से लेकर 5, 97,000 सैलेरी पैकेज की पेशकश करेगी। 9 फरवरी को प्योर नॉलेज सॉल्यूशेन(एलएलपी) कंपनी अंग्करेजी एडिटर व प्रूफ रीडर पद केलिए कैंपस पहुंच रही है। यह कंपनी अपने पुणे कार्यालय के लिए बीए, एमए व एमफिल छात्रों को 3.7 लाख व 4 लाख के सैलेरी पैकेज की पेशकश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें