लविवि प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि विवि ऑनलाइन टेस्ट देने वाले विद्यार्थियों की मॉनीटरिंग कर सकेगा। इससे अंदाजा हो जाएगा कि किस क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि ज्यादा है। इस आधार पर उन्हें आगे की योजना तैयार करने में आसानी होगी। कमजोर विद्यार्थियों के लिए विवि स्किल डवपलमेंट की क्लासेज चला सकेगा।
एप्टीट्यूड, कम्युनिकेशन, कंप्टीटिव एग्जाम, कंप्यूटर बेसिक्स, कंप्यूटर सिस्टम, कल्चरल आर्ट, डिजाइन एंड क्रिएटिविटी, डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग, फाइनेंस, जनरल अवेयरनेस, हॉस्पिटेलिटी, मानव संसाधन, इंटरनेट, आईटीआई, विधि, भाषा विज्ञान, मैनेजमेंट, मेडिकल, ऑपरेशन्स, पर्सनल इफेक्टिवनेस, रिसर्च एंड एनालिसिस, सेल्स मार्केटिंग, साइंस, सिन कैटेगोरिया, सॉफ्टवेयर एंड प्रोग्राम्स और स्पोर्ट्स।
एलयू ने काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की स्थापना की है। सेल के माध्यम से विवि में कई जॉब फेयर लगाए जा चुके हैं। स्टूडेंट्स को इसके लिए तैयार करने के लिए विवि में स्किल डवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की घोषणा की है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल और इंटरव्यू के लिए तैयार किया जाना है। अभी तक इस दिशा में विशेष काम शुरू नहीं हुआ है, लेकिन विवि ने जल्द ही इसकी शुरुआत करने की बात कही है।