फरीदाबाद के कॉलेजों में दाखिले से चूके छात्रों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। रेगुलर कोर्स में दाखिले से वंचित छात्रों के पास दूरस्थ शिक्षा का विकल्प अभी बाकी है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) के तहत सत्र-2016-17 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क बैंक चालान की जनरेट किए जा सकेंगे।
कॉलेजों में नियमित पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया लगभग बंद हो चुकी है। हालांकि, कॉलेजों में नियमित पाठ्यक्रमों की सीटें बढ़ा दी गई हैं, लेकिन अधिकांश कॉलेज इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में बढ़ी सीटों पर दाखिले के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहे हैं। प्रदेशभर में हजारों छात्र आवेदन के बावजूद दाखिले से वंचित रह गए हैं।
ऐसे में साल बर्बाद किए बिना छात्र अपनी पढ़ाई को जारी रखने के लिए दूरस्थ शिक्षा को माध्यम बना सकते हैं। मदवि के दूरस्थ शिक्षा विभाग ने स्नातक व स्नातकोत्तर के तहत सात पाठ्यक्रमों में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पाठ्यक्रमों में बीए, बीकॉम, बी-लिब (बेचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस), एमए, एमएससी मैथ, एमकॉम, एम-लिब शामिल हैं। कुछ ऐसे कोर्स दूरस्थ शिक्षा के तहत उपलब्ध हैं, जिनकी सुविधा कॉलेजों में नियमित पाठ्यक्रमों के तहत भी उपलब्ध नहीं है। दाखिले संबंधित अधिक जानकारी के लिए 222.द्वस्रह्वह्म्शद्धह्लड्डद्म.ड्डष्.द्बठ्ठ और 222.द्वस्रह्वस्रस्रद्ग.ठ्ठद्गह्ल पर लॉगऑन किया जा सकता है।
कहीं नहीं कोई स्टडी सेंटर
मदवि के निदेशक जनसंचार सुमित मुखर्जी ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय ने कहीं कोई स्टडी सेंटर नहीं बनाया है। छात्रों की सुविधा के लिए परामर्श केंद्र हैं, जिनकी सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। स्टडी मैटेरियल या अन्य किसी दुविधा के लिए परामर्श केंद्रों पर संपर्क किया जा सकता है।
दूरस्थ के दाखिले का शेड्यूल
बिना विलंब शुल्क दाखिले
बैंक चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2016
चालान बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2016
डीडीई ऑफिस में आवेदन व चालान की कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2016
500 रुपये विलंब शुल्क के साथ
बैंक चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2016
चालान बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 07 नवंबर 2016
डीडीई ऑफिस में आवेदन व चालान की कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2016
1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ
बैंक चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2016
चालान बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 06 जनवरी 2017
डीडीई ऑफिस में आवेदन व चालान की कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2017