फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेआई को एलएलडी की मानद उपाधि देगा एचपीयू

Thu, 18 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बीस अगस्त को आयोजित किए जाने वाले 23वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर को एलएलडी की मानद उपाधि प्रदान करेगा। साथ ही विश्वविद्यालय गुजरात उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश भवानी सिंह को पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान करेगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने बताया कि  यह उपाधि उन्हें उनके द्वारा विधि एवं न्याय के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दी जा रही है। दीक्षांत समारोह में  हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर, न्यायमूर्ति राजीव शर्मा, न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी, न्यायमूर्ति पीएस राणा, न्यायमूर्ति त्रिलोक चौहान, न्यायमूर्ति

सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति सीबी बारोवालिया, न्यायमूर्ति विवेक ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा को भी सम्मानित किया जाएगा। आचार्य वाजपेयी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक न्यायाधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति  वीके शर्मा को भी उनके द्वारा विधि एवं न्याय के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें