दिल्ली विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की स्थायी नियुक्ति के लिए विभिन्न विषयों की स्क्रीनिंग लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट से पहले विश्वविद्यालय ने 25 विषयों की सूची जारी की थी।
अब अब विश्वविद्यालय ने 24 अन्य विषयों की सूची जारी की है। इस तरह से अब तक 49 विषयों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। आवेदकों को किसी भी तरह की गलती सुधार के लिए 7 फरवरी तक का समय दिया गया है।
डीयू एकेडमिक काउंसिल सदस्य प्रो. सुमन ने बताया है कि डीयू व कॉलेजों में आवेदकों के आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग का कार्य जोरों पर है। विश्विद्यालय विभागों के बाद कॉलेजों में स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है।
उम्मीदवार अपना नाम वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं और अपडेट अपलोड कर क्लिक करके जो भी स्क्रीनिंग लिस्ट में दिया गया है उसके दस्तावेज को अपलोड किया जा सकता है।
जिन उम्मीदवारों के फॉर्म में गलतियां हैं या कोई प्रमाण पत्र जैसे जाति प्रमाण पत्र अंक तालिका डिग्री या अन्य कोई प्रमाण पत्र नहीं लगाया गया है, वह 7 फरवरी तक इसके लिए फॉर्म जमा करा सकते हैं। अंतिम स्क्रीनिंग के बाद कॉलेजों द्वारा अंतरिम सूची जारी कर दी जाएगी। डीयू से संबंद्धित कॉलेजों में 4500 पदों के लिए 4 लाख से अधिक आवेदन पत्र आए हैं।
एबीवीपी ने मेट्रो किराए के विरोध में प्रदर्शन किया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पश्चिम विभाग ईकाई ने राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन केसामने मेट्रो के बढ़े किराए केविरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में छात्रों ने मेट्रो का किराया कम करने व छात्रों के लिए रियायती पास की मांग की।
इस प्रदर्शन में 100 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। शांतिपूर्वक इस प्रदर्शन में छात्रों ने कहा कि यदि छात्रों की मांगे नहीं मानी जाती हैं तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। जरुरी होने पर छात्र सड़कों पर भी उतरेंगे।
छात्रों ने कहा कि मेट्रो का किराया बढने से बजट गड़बड़ा गया है, आने जाने में अधिक समय लगने लगा है। जाम में फंसने से समय अधिक बर्बाद हो रहा है। छात्रों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो सभी छात्र भूख हड़ताल कर प्रदर्शन करेंगे।