एमिटी विश्वविद्यालय के छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति बृहस्पतिवार को जागरूक किया गया। भारत में मैक्सिको की राजदूत मेल्बा प्रिया मैक्सिको दूतावास के पॉलिटिकल ऑफिसर एंडींया हुरेटा क्रूज और ऑफिसर प्रेस एंड मीडिया एना जोसफ के साथ पहुंचीं।
वह छात्रों का पर्यावरण का संदेश देने के लिए दिल्ली स्थित दूतावास से ऑटो से ही एमिटी पहुंचीं। एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डॉ. गुरिंदर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
मेल्बा प्रिया ने छात्रों से कहा कि हम सबको मिलकर प्रदूषण को कम करने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि आप जीवन के बेहतरीन समय में है।
एमिटी विश्वविद्यालय में आपके पास कई अवसर हैं। उन अवसरों का लाभ उठाएं और अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करें।
इस अवसर पर एमिटी सेंटर फॉर इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एंड एलायंस के एडिश्नल डायेरक्टर जनरल आर एम अग्रवाल, इंटरनेशनल अफेयर डिविजन के विंग कमांडर एस के गोयल व डॉ. मनोज शर्मा उपस्थित थे। ब्यूरो